ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। उत्तराखंड में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, हरिद्वार और रुद्रपुर समेत कई स्थानों पर जांच टीम पहुंची और दस्तावेज खंगाले।

यह भी पढ़ें 👉  जाम में फंसी एम्बुलेंस, मरीज की हालत बिगड़ी… फिर ITBP ने किया ऐसा काम कि सबने की तारीफ!

यह कार्रवाई उन आईएएस अधिकारियों और अन्य आरोपियों के खिलाफ की जा रही है जिन पर जमीन से जुड़े बड़े घोटाले में संलिप्त होने के आरोप हैं। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: कैबिनेट में पास हुए अहम प्रस्ताव, जानिए किसे क्या फायदा

मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और कई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।