ख़बर शेयर करें -

नैनीताल :::::- नैनीताल में आज नंदा देवी महोत्शव का देर शाम डोला विर्सजन के बाद समापन हो जाएगा, नैनीताल मे नंदा देवी महोत्शव का शुभारम्भ 4 सित्मबर अष्टमी के दिन से शुरू हुआ था जिसके बाद आज दोपहर माॅ नंदा सुनन्दा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सरोवर नगरी माता के जयकारों से गूंज उठी। भक्तो ने नयना देवी मंदिर से ढोल नगाडो के साथ नगर मे भ्रमण कराया गया जिसमे छोलिया नृत्य, मां काली की झांकिया व शिव पार्वती मुख्य आकर्शण का केन्द्र रही। माँ नन्दा सुनन्दा माँ के दर्शनों और माँ की विदाई लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। नगर भ्रमण के दौरान छोलिया नृत्य के साथ कुमाऊँ की संस्कृति का समागम देखने को मिला। माँ की मूर्ति आज माँ के डोले को नगर भ्रमण के बाद नैनीझील में विसर्जित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: राज्य सहित नगर में बढ़ते कुत्ते बंदरो के आतंक को लेकर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से मांगा जवाब