ख़बर शेयर करें -

देश एक ओर 75वा अमृत महोत्सव माना रहा है, लेकिन हमारी देश की बेटियां और महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं है। पिथौरागढ़ में कई दिनों से लापता नाबालिग की खोजबीन के बाद पुलिस ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान नाबालिग के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने नाबागिक को न्यायायल में पेश करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लेकिन दुराचार के दोनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग : अभी-अभी मल्लीताल धामपुर बैंड के पास रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरे 2 पर्यटक

जानकारी के अनुसार दो युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुराचार किया। नाबालिग के मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई। नाबालिग को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे परिजनों को सौप दिया है। हैरानी की बात यह है कि दुराचार के दोनों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दो दिनों से खोजबीन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::कुमाऊँ कमिश्नर ने किया क्षतिग्रस्त राजभवन रोड का निरीक्षण, कार्यदायी संस्था को दिए दिन रात काम कर जल्द सड़क ठीक करने के निर्देश