ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पुलिस दो अलग-अलग मामलों की जांच में जुटी है…एक मामले में अस्पताल में काम करने वाली एक युवती ने सोशल मीडिया से परिचित युवक पर पीछा करने और लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं…दूसरे मामले में 14 वर्षीय किशोरी कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई है।
पहले मामले में युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से हुई थी…बाद में उसने उससे बात करना बंद कर दिया लेकिन आरोप है कि युवक लगातार फोन करता रहा और उसका पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंचने लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
दूसरे मामले में रुद्रपुर की 14 वर्षीय किशोरी कोचिंग जाने के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल से जुड़े तकनीकी इनपुट और अन्य सुरागों की मदद ली जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएग

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 20 जेसीबी के नाम पर 4.80 करोड़ का खेल! बैंक के पूर्व मैनेजर की गिरफ्तारी से खुला बड़ा राज