ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले से प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की बात कही गई है।
सरकार का मानना है कि इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा। इसके अलावा देहरादून में महिलाओं के लिए 10 पिंक ई-बसें शुरू करने की भी घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खानपुर विधायक उमेश शर्मा को HC से जारी हुआ नेटिस

महिला सशक्तिकरण के तहत सरकार लखपति दीदी और महिला स्वरोजगार जैसी योजनाएं भी चला रही है। महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती ऋण की सीमा बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित परिवहन के साथ आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।