ख़बर शेयर करें -


नैनीताल :- आज सुबह नैनीझील में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले ठंडी सड़क की तरफ गए लोगों ने महिला का शव झील उतराता हुआ देखा जिसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी रखवा दिया है।
कयास लगाए जा रहा है कि महिला ने झील में कूदकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो पाई है। और न ही आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: शहर में यात्रियों को आने से पहले पंजीकृत होटल एवं होमस्टे का ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य