ख़बर शेयर करें -

नैनीताल :: नगर के अयरपाटा क्षेत्र में एक बार चोरो ने हाथ साफ करने के साथ दुकान मे आग लगाकर फरार हो गए। बीते दिनों में भी इस क्षेत्र में चोरों ने कई चोरी लूटपाट की घटनाओं को अनजान दे रखा है।
रविवार देर रात्रि नैनी रिट्रीट होटल के समीप दुकान स्वामी दीप्ति जोशी ने बताया कि अज्ञात युवकों ने रात करीब दो बजे के समय दुकान से चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग गए। आपको बता दे कि घटना से महज दस कदम दूर डीआईजी निवास है।
फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सभासद मनोज जगाती ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी डीआईजी के आवास के समीप की लोग सुरक्षित नहीं है, तो शहर के अन्य क्षेत्रों में क्या हाल होगा यह एक सोचने वाली बात है

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के लिए कैड़ा और मेहरा भी सीट छोड़ने के लिए तैयार कहा- धामी का हारना दुर्भाग्यपूर्ण