ख़बर शेयर करें -




नैनीताल :: सरोवर नगरी में आज (रविवार) नंदा देवी महोत्सव का देर शाम डोला विर्सजन के बाद समापन हो जाएगा, नैनीताल मे नंदा देवी महोत्शव का शुभारम्भ 11 सित्मबर अष्टमी के दिन से शुरू हुआ था। जिसके बाद आज दोपहर माॅ नंदा सुनन्दा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सरोवर नगरी माता के जयकारों से गूंज उठी। भक्तो ने नयना देवी मंदिर से ढोल नगाडो के साथ नगर मे भ्रमण कराया गया जिसमे छोलिया नर्तकों के साथ श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए। माँ नन्दा सुनन्दा माँ के दर्शनों और माँ की विदाई लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। नगर भ्रमण के दौरान छोलिया नृत्य के साथ कुमाऊँ की संस्कृति का समागम देखने को मिला। माँ के डोले को नगर भ्रमण के बाद कैलाश के लिए विदा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पालिका की मनमानी को हाई कोर्ट में चुनौती.