ख़बर शेयर करें -

नैनीताल:: नगर निकाय चुनाव के परिणाम आना शुरु हो गए हैं। नगर के जीजीआईसी स्कूल में नैनीताल, भवाली व भीमताल पालिका परिषद की मतगणना की जा रही है। नैनीताल पालिका के वार्ड नंबर एक स्टाफ हाउस से रमेश प्रसाद, वार्ड नंबर दो शेर का डांडा अंकित चंद्रा, वार्ड नंबर तीन राजभवन से काजल आर्य, वार्ड नंबर चार हरि नगर से सीतल कटियार ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं वार्ड नंबर पांच से जितेन्द्र पांडे जीनू ने भी जीत हासिल कर ली है। ताजा अपडेट के ए नैनीताल टाइम्स न्यूज़ वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: अपणों स्कूल अपणू प्रमाण नामक पहल के तहत जनपद में 11वीं व 12वीं कक्षाओं के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निवास,चरित्र,आय एवं पर्वतीय प्रमाण पत्र के साथ ही अन्य प्रमाण पत्र विद्यालयोें में ही उपलब्ध कराये जायेंगे- डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल