ख़बर शेयर करें -

नैनीताल ::- सरोवर नगरी में आस्था,भक्ति व श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ पड़ा। एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर चले दुर्गा महोत्सव का आज माँ दुर्गा, गणेश, कार्तिकेय, सरस्वती की मूर्तियों को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराने के साथ देर शाम विसर्जन के साथ ही समापन होगा। माँ अगले वर्ष फिर मिलने के जय जयकार के साथ ही भक्तों ने मां को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान नगर में भक्ति और आस्था का आपार जन सैलाब देखने को मिला। माँ की विदाई में देशभर व दूर-दराज से आए लाखों श्रद्धालु ने बढ़-चढ़कर शिरकत की, नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह माँता के डोले का फूलों की वर्षा से स्वागत किया इस दौरान जगह जगह भजन कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ पूरा शहर आस्था में सरोबार नजर आया। नैनीताल पहुचे बंगाल के पर्यटकों का कहना है यहां आकर उन्हें बंगाल दुर्गा पूजा की याद ताजा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान व राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,चौनलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई शिक्षित से प्रशिक्षित युवा की ओर.... आत्मनिर्भर भारत का आगाज विषयक राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन कार्यशाला