नैनीताल। बुधवार देर शाम मालरोड में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से रिक्शा पलट गया। इस दौरान रिक्शा सवार दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
बता दें बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे मल्लीताल से तल्लीताल को जा रहे एक टैक्सी वाहन की सड़क पर चल रहा रिक्शा चपेट में आ गया। हादसे में रिक्शा सवार दो महिलाएं चोटिल हो गई। इसके बाद घायलों को राहगीरों की मदद से बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। रिक्शे को स्टाफ हाउस निवासी चालक जोगेंद्र साह चला रहा था। उसे भी हल्की चोटें आई हैं।