नैनीताल:: लगातार निकाले जा रहे कर्मचारियों के समर्थन में आगे आई कांग्रेस पिछले दिनों विद्यालय कर्मचारी निकालने के मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद लगातार भारतीय मजदूर संघ अन्य तमाम संगठनों ने कर्मचारियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अपना समर्थन कर्मचारियों को दिया

गुरुवार को अम्तुल पब्लिक स्कूल द्वारा निकाले गए कर्मचारियों ने महिला प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सरिता आर्या को ज्ञापन सौप कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया दिये गए पत्र में कर्मचारियों द्वारा यह मांग की गई की स्कूल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के आवासों को खाली करा दिया गया है जिस फैसले को तुरंत निरस्त किया जाए जिससे कोरोना काल में कर्मचारियों को राहत मिल सके वहीं कर्मचारियों ने बताया की आधे कर्मचारियों को मई माह में वेतन मिला था जबकि आधे कर्मचारियों को आज तक वेतन नही मिला।
वही महिला प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सरिता आर्य ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरी पार्टी कर्मचारियों के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन से भी अब इस मुद्दे में वार्ता कर जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। ज्ञापन सौपने में लाल सिंह नेगी,राजेश चंद्रा,जगदीश कांडपाल, सुरेश चंद्र पांडे, निलय कुमार, मनोज कुमार, गुमानी राम, मोहन राम, जावेद, राजन राम समेत सेवा से हटाए गये अन्य कर्मचारी मौजूद थे।