ख़बर शेयर करें -

नैनीताल :: मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर कालाढूंगी रोड़ मैं बजून के पास एक रेनोड कार नंबर-UP22AX2528 मे अचानक आग लग गई। और चंद मिनटों में धूं धूं कर कार जल कर खाक हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना फायर स्टेशन नैनीताल को दी गई जिसके बाद फायर टीम द्वारा शीघ्र मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग से वाहन मे काफी क्षति हुई हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले निवासी मुस्तफा फरमान चला रहे थे, उनकी बीवी उनके साथ बैठी थी। दोनों पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आ रहे थे। तभी चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार में सवार दंपति पर्यटक बाल-बाल बचे। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : सीएम धामी  ने  विधानसभा में अनियमित नियुक्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत कियात्वरित जांच पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण को बधाई दी