
नैनीताल। महिला से दुष्कर्म के आरोपों में घिरे में भाजपा के द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ कार्रवाई और डीएनए जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए।
कांग्रेसी हेम आर्य ने कहा कि एक ओर जहां भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा लगाती है वहीं दूसरी ओर बेटियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। उत्पीड़न करने वाले लोगों को भाजपा सरकार संरक्षण भी दे रही है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। बता दे कि द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की पत्नी ने दून की एक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है। जबकि आरोपी महिला ने विधायक पर उत्पीड़़न का आरेाप लगाया है। महिला ने अपनी बच्ची के साथ विधायक के डीएनए की जांच की मांग भी की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तल्लीताल में पुलता फूकने वालो में पूर्व विधायक सरिता आर्य, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, हिमांशु पांडे, खष्टी बिष्ट, मीना बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, पप्पू कर्नाटक, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार, भुवन बिष्ट, कैलाश अधिकारी, बन्टू आर्य, मोहम्मद जुनैद, कृष्णा साह आदि मौजूद रहे।