नैनीताल। नाव चालक के बेटे ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 93.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 23वां स्थान हासिल किया है। नगर के तल्लीताल स्थित बिशप शॉ के छात्र महेंद्र कुमार इंजीनियर के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है। नैनीताल टाइम्स के खास बातचीत में महेंद्र ने बताया कि वह रोजाना एक घंटा और कक्षा में ध्यान से पढ़ाई करता था। महेंद्र ने बॉर्ड परीक्षा के चलते मोबाइल से दूरी बना ली थी। जिसके परिणाम स्वरूप यह परीक्षाफल सामने आया है। सामान्य वर्ग के होने के चले उन्होंने कभी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। उसके भाई भी उनको घर पर पढ़ते थे। महेंद्र के पिता त्रिलोक राम नैनीझील में नाव चलाते है और मां प्रेमा देवी गृृहणी है। उसके भाई हेमंत कुमार डीएसबी परिसर के बीएससी कर रहे है।
कोरोना की मार के चलते अपने निवास स्थान गए महेंद्र
नैनीताल। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन की मार के चलते महेंद्र के पिता त्रिलोक अपने पूरे परिवार के साथ गांव चले गए। पिछले चार माह से बेरोजगारी झेल रहे त्रिलोक ने कहा कि बेटे के हाईस्कूल में टॉप कर मेरे साथ ही मेरे गांव अल्मोड़ा का भी नाम रोशन किया है। जो गर्व की बात है।